LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक से गायब! बेगूसराय DTO ने 3 प्रवर्तन अवर निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में कार्यरत तीन प्रवर्तन अवर निरीक्षकों—श्री नीरज कुमार सिंह, श्री नीरज कुमार, और श्री मनोज कुमार —पर लापरवाही और अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप लगा है।DTO ने तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक से गायब! बेगूसराय DTO ने 3 प्रवर्त
DTO ने 3 प्रवर्तन अवर निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण- फोटो : NEWS 4 NATION AI

बेगूसराय जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में कार्यरत तीन प्रवर्तन अवर निरीक्षकों— नीरज कुमार सिंह, नीरज कुमार, और मनोज कुमार पर लापरवाही और अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप लगा है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने ज्ञापांक 6803/दिनांक-02/12/2025 के तहत इन तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि 02 दिसंबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे परिवहन विभाग, बिहार, पटना द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग (VC) बैठक के दौरान, जब DTO ने उन्हें आवश्यक कार्यवश खोजा, तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए ।

बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर DTO सख्त

जिला परिवहन पदाधिकारी ने अपनी नोटिस में स्पष्ट किया है कि बिना कार्यालय को सूचित किए अनुपस्थित रहना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है, जो अत्यंत खेदजनक है । उन्होंने इस कृत्य को स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं सरकारी कर्मी के आचरण के प्रतिकूल बताया है । DTO ने तीनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के दो (02) दिनों के अन्दर वे अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें कि किस परिस्थिति में वे कार्यालय में अनुपस्थित थे ।

अनुशासनिक कार्रवाई की तलवार लटकी

DTO ने स्पष्टीकरण में यह भी पूछा है कि उनके इस कृत्य के लिए क्यों नहीं उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया जाए । यह दर्शाता है कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। इस संबंध में, प्रतिलिपि उप सचिव, परिवहन विभाग, बिहार, पटना और जिला पदाधिकारी, बेगूसराय को भी सादर सूचनार्थ समर्पित की गई है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - धीरज पराशर