LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस - पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ जजमेंट टला, अब इस दिन होगा फैसला

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस - पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर

Begusarai - पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 17 अक्टूबर को होने वाले आरोप के मामले में सुनवाई टल गई है। इस मामले में मंजू वर्मा और उनके पति कोर्ट में मौजूद थे। यह सुनवाई 29 अक्टूबर को होगा। 

बहुत लोगों की थी नजर

बिहार के चर्चित इस मामले में आज बहुत लोगो की नजर थी पर चंद्रशेखर वर्मा के वकील ने इसे तत्काल रोके जाने की अपील कोर्ट से की थी, जिसके बाद कोर्ट ने इसे अगले तारीख तक टाल दिया। 

Diarch GO

मंजू वर्मा के बेटे को जदयू का टिकट

बताते चलें की मंजू वर्मा के पुत्र को जदयू ने चेरियावरियार से अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद आज आने वाले कोर्ट के फैसले पर सब की निगाह थी। आज के फैसले को लेकर जब मीडिया के द्वारा उनसे सवाल पूछने की कोशिश की गई तो चंद्रशेखर वर्मा ने मिडिया पर भड़क गए और बदतमीजी पर उतर आये। इस दौरान मंजू वर्मा कार मे ही बैठी रही। चंद्रशेखर वर्मा इस दौरान काफी प्रेशर में नजर आये। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई कुर्की

बताते चलें कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह बलात्कार मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में चंद्रशेखर वर्मा एबं मंजू वर्मा पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें मंजू वर्मा फरार चल रही थी। बाद में बेगूसराय के अदालत में उन्होंने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उनको जेल भेजा गया था। इस मामले में बाद में वो जमानत पर निकली थी। 

NSIT
Nsmch

इसके पहले मंजू वर्मा के लंबे समय तक फरार रहने पर  मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामले की निगरानी कर रहे सर्वोच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी के बाद बेगूसराय पुलिस ने सुश्री मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्क की थी।  मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने पटना स्थित तीन आवासों तथा मोतिहारी और भागलपुर स्थित एक-एक आवास पर छापेमारी की थी। जिसके बाद मंजू वर्मा एक कार में बैठकर चुपचाप मंझौल कोर्ट  पहुंच आत्मसमर्पण किया था।

कोर्ट के फैसले से राहत

 नामांकन के अंतिम दिन कोर्ट द्वारा अगली तारीख 29 अक्टूबर  होने से तत्काल बड़ी राहत मिली है। इस मामले में सरकारी वकील राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में  मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर एमपी एमएल कोर्ट के संजय कुमार के यहाँ यह मामला चल रहा था। जिस पर शुक्रवार को जजमेंट होने वाला था, पर डिफेन्स की तरफ से आवेदन दिया गया। 

जिसके बाद कोर्ट ने जजमेंट   मामले में सुनवाई  29 अक्टूबर कर दिया। राजकुमार प्रसाद ने यह भी बताया की मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई के डीएसपी उमेश कुमार सिंह के द्वारा मंजू वर्मा के ससुराल चेरियावरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल में छापेमारी की थी। जहाँ सीबीआई ने उनके आवास से बिभिन्न प्रकार के पचास गोली बरामद किया था। इस मामले में पुलिस दो लोगो को मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा को मुदालय बनाया था। अभियोजन की और से इस मामले में सात लोगो की गवाही हुई थी।इस मामले में उम्मीद की जा रही है की अभियोजन के पक्ष में फैसला आयेगा।इस मामले में चंद्रशेखर वर्मा ने कुछ भी कहने के बजाय मिडिया से ही उलझ पड़े।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री