LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Begusarai Crime - घर में सो रहे युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दी थी धमकी

Begusarai Crime - बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर में सो रहे एक युवक की पीट-पीटकर और गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Begusarai Crime  - घर में सो रहे युवक की लाठी-डंडे से पीटकर

Begusarai : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर में सो रहे एक युवक की पीट-पीटकर और गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की वजह शराब के नशे में गाली-गलौज और आपसी विवाद बताया जा रहा है। सुबह जब परिजन युवक को जगाने पहुंचे तो उसका शव देखकर कोहराम मच गया।

नींद में ही मौत के घाट उतारा 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव (वार्ड नंबर-6) की है। मृतक की पहचान नाथों यादव के 30 वर्षीय पुत्र रणबीर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रणबीर बीती रात अपने घर में सोया हुआ था। तभी लाठी-डंडे से लैस होकर आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने सोये हुए अवस्था में ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

भाई को बचाने की मिली सजा

 मृतक के भाई धर्मबीर यादव ने बताया कि घटना के पीछे की वजह एक मामूली विवाद है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में धुत गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। उस वक्त उनके भाई रणबीर ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल ले गए थे। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उस वक्त रणबीर को 'उठा लेने' की धमकी दी थी।

सुबह चला पता, आरोपी फरार 

रात में हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सुबह जब परिजन रणबीर को उठाने गए, तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी गांव के ही हैं और फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

Report - ajay shastri