LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime - बिहार के मंत्री को धमकी देना पड़ा भारी, आरोपी को पंजाब से उठाकर ले आई बिहार पुलिस

Bihar Crime - बिहार सरकार के मंत्री को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लाई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Crime - बिहार के मंत्री को धमकी  देना पड़ा भारी, आरोपी

Banka - बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज  कुशवाहा को फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक संदेश और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को बांका पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांका लाया गया है।

मंत्री को कई बार मिली धमकी

मामला 22 सितंबर को तब सामने आया जब मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर लगातार अशोभनीय संदेश और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में मंत्री के निजी सचिव ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67 तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बांका पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान संदीप पासवान, पिता–चितन पासवान, निवासी सलेमपुर, अमरपुर, जिला बांका के रूप में हुई। मोबाइल लोकेशन पंजाब के लुधियाना में ट्रेस की गई। इसके बाद एक विशेष टीम तुरंत रवाना हुई और आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया।

NSIT
Nsmch

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एस डी पी ओ अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी किया गया  इस टीम  में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा,अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार तथा तकनीकी सेल के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे जिले में चर्चा रही।

एसपी ने दी चेतावनी

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट