Bihar news - चारा काटने के दौरान कुट्टी मशीन से गला कटने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bihar news - चारा काटने के दौरान हाथ फिसलने से युवक का सिर कुट्टी मशीन में आ गया, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar news  - चारा काटने के दौरान कुट्टी मशीन से गला कटने से
कुट्टी मशीन में फंसकर युवक की मौत- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur - बांका जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है गांव के निवासी जय कृष्ण सिंह की कुट्टी मशीन से गला कटने के कारण मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जय कृष्ण सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ फिसल गया और गर्दन कुट्टी मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में उनका गला बुरी तरह कट गया। 

Diarch GO

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल जय कृष्ण को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट --balmukund kumar भागलपुर