LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : बांका में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : बांका में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके

BANKA : जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब खेत में एक महिला का गला रेता हुआ शव बरामद किया गया। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने खेत में एक महिला को खून से लथपथ पड़ा देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी और गला धारदार हथियार से काटा गया था। इसकी सूचना तत्काल बाराहाट थाने को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान बिजली देवी, पिता गुज्जर दास, निवासी तुरीडीह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनकी शादी बौसी थाना क्षेत्र के मड़ुआ बरन गांव में हुई थी। देर रात वह किस परिस्थिति में खेत तक पहुंचीं और उनकी हत्या कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

इधर, घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने आसपास के खेतों व रास्तों की तलाशी ली और फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।

थानाध्यक्ष महेश कुमार  ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, परिजनों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस सतर्कता बरतते हुए पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट