LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : प्रेम प्रसंग से नाराज पति की सुपारी देकर पत्नी ने कराई हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका में सिरकटी लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है की पत्नी ने ही 35 हज़ार रूपये की सुपारी देकर पति की हत्या करायी है .....पढ़िए आगे

Bihar News : प्रेम प्रसंग से नाराज पति की सुपारी देकर पत्नी
पति की पत्नी ने करायी हत्या - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहियार में 11 अप्रैल को उस समय सनसनी फैल गई। जब विलासी नहर से एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू  कर दी। शव की पहचान अमरपुर प्रखंड के केन्दुआर गांव निवासी बिहारी यादव के रूप में की गई। मृतक की पहचान कपड़ों और अन्य व्यक्तिगत सामानों के आधार पर की गई, जिसकी पुष्टि घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने भी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिजनों को सूचित किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पत्नी से पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जब मृतक की पत्नी रिंकु कुमारी से पूछताछ करने लगी, तो उसने बताया कि उसका पति 6 अप्रैल को कोलकाता से लौटकर पुनसिया पहुंचा था और इंग्लिश मोड़ तक उससे बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह लापता था। लेकिन आगे की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि रिंकु कुमारी के गाँव के कुछ पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे। पति बिहारी यादव को जब इसकी जानकारी हुई तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और खर्च भी बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर रिंकु ने पति की हत्या की साजिश रच डाली।

जेल में रची गई हत्या की साजिश, 35 हजार की सुपारी देकर करवाया कत्ल

जांच में यह भी सामने आया कि रिंकु की मुलाकात जेल में बंद एक महिला बिजुला देवी से हुई थी। वहीं पर दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। जेल से रिहा होने के बाद रिंकु ने बिजुला देवी के पति बालेश्वर हरिजन को अपने पति की हत्या करने के लिए ₹35,000 की सुपारी दी। इसके बाद 11 अप्रैल को तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से गला रेत कर बिहारी यादव की निर्मम हत्या कर दी और शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से विलासी नहर में फेंक दिया।

24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और साक्ष्य संकलन के आधार पर 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। तीनों आरोपियों – रिंकु कुमारी, बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का सिर, हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, रिंकु कुमारी का खून से सना कपड़ा और मृतक का मोबाइल फोन गोरगम्मा नदी से बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस त्वरित और सटीक कार्रवाई के लिए बांका पुलिस की हर ओर सराहना हो रही है।

NSIT
Nsmch

प्रेस वार्ता में एसपी ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि “यह एक योजनाबद्ध तरीके से की गई  क्रूर हत्या थी, जिसे निजी रंजिश के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है।” इस विशेष छापेमारी अभियान में एसडीपीओ विपिन बिहारी, अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा विक्की कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के प्रशांत कुमार, विजय कुमार और धर्मेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट