LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बांका मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, पत्नी ने प्र

BANKA : जिले के सुईया थाना क्षेत्र के बेलघनिया जंगल में मिली सिर कटी लाश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा किया है कि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जंगल में मिली थी बिना सिर की लाश

बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती 25 दिसंबर को सुईया थाना पुलिस को बेलघनिया जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का धड़ मिलने की सूचना मिली थी। लाश का सिर गायब होने के कारण शिनाख्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के निवासी सुबोध कुमार सिंह के रूप में की।

अवैध संबंधों की बलि चढ़ा पति

पहचान होने के बाद पुलिस की तकनीकी सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान की टीम ने जांच शुरू की, तो शक की सुई मृतक की पत्नी पर जाकर टिकी। पुलिस ने जब पत्नी और उसके संदिग्ध प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आया। पत्नी का अपने प्रेमी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें सुबोध कुमार सिंह बाधक बन रहे थे। इसी रास्ते को साफ करने के लिए पत्नी ने हत्या की साजिश रची।

पहचान छिपाने के लिए काटा था सिर

एसपी ने बताया कि साजिश के तहत अभियुक्तों ने सुबोध को बहला-फुसलाकर जंगल में बुलाया। वहाँ तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से सुबोध का गला रेत दिया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से सुबोध का सिर धड़ से अलग कर दिया था, ताकि पुलिस लाश की शिनाख्त न कर सके। हालांकि, पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के सामने यह शातिराना साजिश नाकाम रही।

NSIT
Nsmch

हथियार बरामद, सलाखों के पीछे हत्यारे

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित दो अन्य सहयोगी शामिल हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल उद्भेदन के लिए जांच टीम की सराहना की है। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट