LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बेटे के राजद में शामिल होने पर क्या बोले जदयू सांसद गिरधारी यादव इस विधानसभा सीट पर होगी तीर और लालटेन की टक्कर

बेटे के राजद में शामिल होने पर क्या बोले जदयू सांसद गिरधारी

Banka - बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव के छोटे बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। 

सूत्रों का कहना है कि चाणक्य को बेलहर सीट से राजद का उम्मीदवार बनाने की पूरी संभावना है।गिरधारी यादव ने साफ किया कि वे नीतीश कुमार और जदयू के साथ हैं, जबकि बेटा अपने फैसलों में स्वतंत्र है। यह घटनाक्रम बांका जिले में नया राजनीतिक समीकरण बना सकता है। 

Diarch GO

बेलहर सीट पर मौजूदा विधायक मनोज यादव (जदयू) और अब युवा चेहरे चाणक्य (राजद) के बीच हाईवोल्टेज टक्कर तय है।27 वर्षीय चाणक्य लंदन में पढ़ाई कर हाल ही में लौटे हैं और उन्हें राजद में “नए दौर का युवा चेहरा” माना जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

बेलहर की जातीय और राजनीतिक जटिलताओं के बीच पिता-पुत्र की अलग राहें न सिर्फ स्थानीय बल्कि जिला-स्तरीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। जनता अब मज़ाक में कह रही है पिता के हाथ तीर, बेटे के हाथ लालटेन… मैदान वही, सोच अलग।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट