LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पंप से निकला पेट्रोल की जगह पानी ,बांका में 'वॉटर फ्यूल' पर भड़के ग्राहक, कई गाड़ियाँ हुईं खराब

फ्यूल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों के वाहनों में पेट्रोल के साथ पानी निकलने लगा।...

Water came out from the pump
पेट्रोल में मिला पानी, दर्जनों वाहन हुए खराब- फोटो : reporter

Banka: जिले के अमरपुर में स्थित आनंद फ्यूल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों के वाहनों में पेट्रोल के साथ पानी निकलने लगा। इस लापरवाही के कारण दर्जनों बाइक और अन्य वाहन कुछ ही दूरी पर बंद हो गए, जिससे गुस्साए ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया।

यह मामला तब सामने आया जब कई ग्राहकों ने अपने वाहनों में खराबी आने के बाद गैराज में दिखाया। मैकेनिक ने बताया कि वाहनों की टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भरा हुआ है। इसके बाद सभी प्रभावित ग्राहक पेट्रोल पंप पर वापस लौटे और हंगामा करने लगे। ग्राहकों ने पंप से निकाले गए पेट्रोल को बोतल में भरकर दिखाया, जिसमें साफ तौर पर पानी की मौजूदगी नजर आ रही थी।

NSIT
Nsmch

एक पीड़ित ग्राहक, आशुतोष कुमार, ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। पहले भी इस पंप पर ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर पेट्रोल में पानी मिलाया जाता है, जिससे पंप मालिक को फायदा हो और ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़े।

हंगामा बढ़ता देख पंप के मालिक अभय कुमार तिवारी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तकनीकी खराबी के चलते बारिश का पानी पेट्रोल में मिल गया। उन्होंने दावा किया कि मशीनरी इसे डिटेक्ट नहीं कर पाई।

पंप मालिक ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला, उन्होंने प्रभावित सभी वाहनों को मैकेनिक बुलाकर मौके पर ही ठीक करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी को इस घटना की सूचना दे दी गई है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

यह घटना दिखाती है कि किस तरह की लापरवाही से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को इस मामले में सख्ती दिखानी चाहिए, ताकि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत