LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में उल्टी और दस्त से 12 बच्चों की बिगड़ी हालत, तीन वर्षीय बच्ची की हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Bihar News : बांका में उल्टी और दस्त से 12 बच्चों की बिगड़ी ह

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर गांव में मंगलवार को उल्टी और दस्त की चपेट में आने से तीन वर्षीय चांदनी कुमारी की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य बच्चे बीमार पड़ गए हैं। सभी को गंभीर स्थिति में अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका भोजल मंडल की पुत्री बताई जाती है। परिजनों के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से गांव के कई बच्चों में उल्टी एवं दस्त की शिकायत थी।

स्थानीय स्तर पर इंग्लिश मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान चांदनी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। टीम ने शिवम कुमार, सच्चो कुमार, देवों मंडल, मिथिलेश कुमार, अंशु कुमारी, करीना कुमारी, विवेक कुमार, करिश्मा कुमारी, छोटू कुमार, सोनी कुमारी, पायल कुमारी और अनिता देवी को निजी क्लीनिक एवं उनके घरों से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। 

रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि “प्रथम दृष्टया यह मामला दूषित भोजन या पानी के सेवन से संबंधित प्रतीत होता है।” उन्होंने बताया कि गांव में ओआरएस का वितरण कराया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्रोत की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि उबला पानी पीएं और भोजन की स्वच्छता पर ध्यान दें।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट