LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: भागवत कथा के बहाने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के साथ हो गया बड़ा कांड, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा फिर...

Bihar News: बांका में भागवत कथा के बहाने प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद ग्रामीणों उनकी शादी करा दी।

शादी
प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा - फोटो : reporter

Bihar News:  बांका में भागवत कथा के दौरान प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी का प्रेम कहानी  उजागर हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शुक्रवार को शादी करा दी। मामला बांका टाउन थाना  क्षेत्र के सलैया गांव का है। प्रेमी ने कहा कि आए थे कथा सुनने। पर यहां हमे जीवन संगिनी मिल गई और मेरा जीवन उद्धार हो गया। 

जानकारी के अनुसार सलैया गांव निवासी 23 वर्षीया किरण कुमारी का प्रेम-प्रसंग फुल्लीडुमर के चौदाड़ निवासी 24 वर्षीय श्रवण कुमार के साथ था। सलैया में भागवात कथा हो रहा है। इसी बहाने प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए  भागवत कथा में बुलाया था। तभी प्रेमी के आने भनक ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों के परिवार वाले को बुलाया गया।और परिवार की मर्जी से  शुक्रवार को शहर के तारा मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी। छह माह पूर्व एक शादी समारोह में दोनों का मिलन हुआ। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इंस्ट्राग्राम पर दोनों एक दूसरे से बातचीत होने लगी। किरण के भाई ने बताया कि दोनों परिजनों के रजामंदी से मंदिर में शादी हुई है। अगले दिन कोर्ट में शादी की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट