LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics : बांका में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पत्नी के साथ शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा, कहा-पीएम, सीएम कर रहे देश और राज्य का विकास

Bihar Politics : रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ बांका में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल हुए. जहाँ उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जमकर सराहना की.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बांका में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प
बांका में उपेन्द्र कुशवाहा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर देश व बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस विकास यात्रा में पूरी निष्ठा के साथ सहभागी बनकर कार्य कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी एवं सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा के साथ बांका पहुंचे थे, जहां नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान मिलन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन पुराने कार्यकर्ताओं को ससम्मान पार्टी से पुनः जोड़ना है, जो किसी कारण वश संगठन से दूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। पार्टी में लौटने वाले सभी साथियों का वे हृदय से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Diarch GO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि वह पहली बार बांका आई हैं और यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि बांका के लोग सरल स्वभाव के, सहयोगी और सकारात्मक सोच वाले हैं, जिससे मिलकर उन्हें आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने सम्मान सह मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनमें से अधिकांश साथी पहले भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़े रहे हैं और अब पुनः संगठन में लौटे हैं, जो पार्टी के लिए शुभ संकेत है।

स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और आपसी सहयोग है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे और संगठन के विस्तार के लिए ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट रहकर आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट