LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime : 5 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार, POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार में एक कलयुगी चाचा ने रिश्ते को शर्मसार किया है. जहाँ उसने अपने 5 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है......

Bihar Crime : 5 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार,
कलयुगी चाचा की करतूत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के एक छोटे से गांव में 26 जनवरी को एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मात्र 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने फौरन संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज हो चुका है और जांच तेजी से चल रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। 

घटना का पूरा घटनाक्रम

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव में ध्वजारोहण समारोह आयोजित था। पीड़िता की मां, जो स्थानीय निवासी हैं, झंडा फहराने गई हुई थीं। उन्होंने अपनी बेटी को उसके भाई के साथ घर भेज दिया। घर पहुंचकर बच्ची दादी के देखरेख में अन्य बच्चों संग खेलने लगी। इसी बीच आरोपी चाचा ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की  घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी के परिवार का बैकग्राउंड भी जांच का विषय बना हुआ है। आरोपी के पिता और भाई गुजरात के राजकोट में रहते हैं, जबकि उसकी मां घटना वाले दिन भागलपुर गई हुई थीं, जहां वे अपनी बहन की बेटी को डॉक्टर के पास दिखाने गई थीं। घर पर केवल दादी और आरोपी मौजूद थे। परिजनों को शक होने पर बच्ची से पूछताछ की, तो भयानक सच्चाई सामने आई।

पुलिस की तत्परता और एफएसएल जांच

देर शाम इस घटना को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसी रात बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा। प्रारंभ में आरोपी पक्ष ने उसे नाबालिग बताकर बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घर की तलाशी ली। मैट्रिक प्रमाण-पत्र और स्कूल रिकॉर्ड से साबित हो गया कि आरोपी बालिग है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। 

एफएसएल की टीम ने की जांच

सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी कराई, आसपास के क्षेत्र से नमूने एकत्र किए। प्रारंभिक रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जो केस को मजबूत बनाएंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय में आगे की जांच तेज की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया की, "यह 26 जनवरी की घटना है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत  पर POCSO के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि वह बालिग है। सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और जल्द जेल भेज देंगे।"

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट