LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Accident News ; बांका में दो ट्रैक्टरों की हुई भिड़ंत, ड्राईवर की गयी जान, भागलपुर में ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत

Bihar Accident News ; बांका में दो ट्रैक्टरों की हुई भिड़ंत,

BANKA : जिले के धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर गौरा चौक के समीप रविवार की दोपहर दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के इदमादपुर गांव निवासी मोहन मंडल के पुत्र दिलीप मंडल उर्फ दिल्लो (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप मंडल धोरैया की ओर से खाली ट्रैक्टर लेकर आ रहा था, तभी सन्हौला की ओर से आ रहे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को धोरैया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ईंट लदा ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में पहुंची मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने रोते हुए बताया कि उसके तीन पुत्रियां हैं और पति की असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीँ नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कई टुकड़े में बट गए। 

NSIT
Nsmch

जानकारी के अनुसार बाइक सवार खगड़िया से नवगछिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव के समीप तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने हीरो पैशन प्रो बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में चालक पिता गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 10 वर्षीय मोना कुमारी के रूप में की गई है। जबकि पिता रामशरण यादव गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पिता पुत्री दोनों सगे संबंधी के यहां गई हुई थी। लौटने के क्रम में हादसा हुआ। इधर घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत और भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट