LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में वज्रपात से महिला सहित दो लोगों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar News : बांका में वज्रपात से महिला सहित दो लोगों की हुई

BANKA : जिले में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। ये घटनाएं बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव और पंजवारा थाना क्षेत्र के सरुका गांव में हुईं।

बौंसी में वज्रपात से 36 वर्षीय युवक की मौत

बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव निवासी पवन झा (उम्र 36 वर्ष), पिता विपिन झा, का बुधवार को  तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, वह घर से बाहर निकले थे और लौटते समय आईटीआई कॉलेज के पास उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना  पुलिस को दी गई। पत्नी खुशबू देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर वज्रपात से मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजवारा में खेत में धान रोप रही महिला की मौत

पंजवारा थाना क्षेत्र के सरुका गांव में बुधवार शाम हुई दूसरी घटना में खेत में काम कर रही 35 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की मौत हो गई। वे अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थीं, तभी अचानक तेज गरज-तर्जन के साथ वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने महिला को जमीन पर गिरा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका पप्पू साह की पत्नी थीं और अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गईं। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

दोनों मामलों में परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वज्रपात से हुई मौतों को आपदा श्रेणी में रखते हुए सरकार अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराए।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट