LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में करंट की चपेट में आने से दो मासूम ब्बच्चों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्च
करंट ने ली मासूम की जान - फोटो : chandrashekhar

BANKA :  जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर गांव में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। खेल-खेल में करंट की चपेट में आने से दो मासूम झुलस गए। इनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी विकास यादव का पुत्र प्रियांशु कुमार (10 वर्ष) तथा विजय यादव का पुत्र प्रियम कुमार (10 वर्ष) स्कूल से घर लौटने के बाद खेलते-खेलते सड़क किनारे पहुंच गए। 

इसी दौरान सड़क किनारे पोल में प्रवाहित विद्युत तार के संपर्क में दोनों बच्चे आ गए और करंट की चपेट में आते ही मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। 

परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। वहीं साथी प्रियम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। गांव में खुले तार और करंट प्रवाहित पोल बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट