LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला कांवरियों की मौत, गंगाजल लेने जा रही थीं, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Bihar Road Accident:सावन के पवित्र महीने में गंगाजल लेने जा रहीं महिला कांवरियों के लिए रविवार का दिन कयामत बनकर आया।...

Bihar Road Accident
दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला कांवरियों की मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:सावन के पवित्र महीने में गंगाजल लेने जा रहीं महिला कांवरियों के लिए रविवार का दिन कयामत बनकर आया। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कन्या मध्य विद्यालय पुनसिया बाजार के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिला कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा मिर्जापुर मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब तीनों लोग बाइक से गोड्डा (झारखंड) से भागलपुर गंगाजल लेने जा रहे थे।तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।

दोनों मृतक महिलाएं गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के मांझी टोला की रहने वाली थीं।वे रिश्ते में नंद-भौजाई थीं।सावन के मौके पर गंगाजल लेकर बासुकीनाथ मंदिर जलार्पण करने जा रही थीं।

घायल बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रजौन में भर्ती कराया गया है।स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन ने पहले ही शनिवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी।इसके बावजूद रविवार को ट्रक कैसे इस मार्ग पर आया, यह सवाल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन की सख्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है?भारी वाहनों की नो-एंट्री के बावजूद, ट्रकों का इस मार्ग से गुजरना कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल है।ट्रैफिक नियंत्रण और कांवरियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने की मांग की जा रही है।कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों पर पूर्ण पाबंदी सुनिश्चित की जाए। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती हो, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट