LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: मासूम बच्चे के साथ फंदे से लटके मिले दंपत्ति, एक ही परिवार में 3 मौत से मचा हड़कंप, बिहार कनेक्शन आया सामने

Bihar News: झारखंड के बोकारो से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति पत्नी और बच्चे का शव पुलिस ने एक कमरे से बरामद किया है। मृतक बिहार का रहने वाला है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

शव
एक ही परिवार के 3 की मौत - फोटो : social media

Bihar News: मासूम बच्चे के साथ पति और पत्नी का फंदे से लटका शव मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। दरअसल, मामला झारखंड के बोकारो जिले से सामने आया है। जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9, स्ट्रीट-5 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हरला पुलिस ने बीएसएल की जमीन पर बने एक अवैध कमरे से पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे का शव बरामद किया।

फंदे से लटका मिला दंपति का शव 

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय कुंदन तिवारी, उनकी 32 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी और दो वर्षीय बेटे रेयांश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुंदन और रेखा के शव कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले, जबकि दो वर्षीय रेयांश का शव बेड पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

बिहार का रहने वाला था मृतक 

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी आलोक रंजन और इंस्पेक्टर सुदामा दास मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि कुंदन तिवारी बिहार के बांका जिले के अमरपुर कामदेवपुर का मूल निवासी था। उसने वर्ष 2002 में तुपकाडीह निवासी रेखा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दंपती पिछले एक वर्ष से अपने बेटे के साथ परमेश्वर नामक व्यक्ति द्वारा बनाए गए कमरे में किराये पर रह रहे थे।

परिजनों का गंभीर आरोप 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला कर्ज के दबाव में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया गया है। इधर, मृतका के माता-पिता जितनी देवी और राजन महतो ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आर्थिक लेन-देन को लेकर मकान मालिक दंपती को लगातार धमका रहा था और कुछ दिन पहले उन्हें बंधक भी बनाया गया था। 

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं, मकान मालिक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उसका दावा है कि कुंदन तिवारी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 13 लाख रुपये लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।