LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: बांका में तिरंगे का जलवा , डीएम नवदीप शुक्ला ने दिलाई विकास और एकता की सौगंध

Bihar News: बांका जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

Tricolor flares up in Banka
बांका में तिरंगे का जलवा- फोटो : reporter

Bihar News: बांका जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह आर.एम.के. हाई स्कूल मैदान में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के साथ परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए बांका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति में जनभागीदारी सबसे अहम है और हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

समारोह में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड की अनुशासित झलक ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी और निजी संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। हर जगह देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

NSIT
Nsmch

बांका का यह जश्न न केवल आज़ादी की याद दिलाने वाला रहा, बल्कि विकास, एकता और जनसहभागिता का संदेश भी पूरे जोश के साथ देता नज़र आया।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत