LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में पूर्व विधायक जनार्दन मांझी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, मंत्री जयंत राज सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News : बांका में पूर्व विधायक स्व.जनार्दन मांझी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मंत्री जयंत राज के साथ कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में पूर्व विधायक जनार्दन मांझी की चौथी पु
पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के अमरपुर नगर पंचायत अंतर्गत सम्राट अशोक भवन में रविवार को अमरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. जनार्दन मांझी की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं स्व. मांझी के पुत्र जयंत राज, बांका सांसद गिरधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, विधान पार्षद विजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सभा की शुरुआत स्व. जनार्दन मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने स्व. मांझी को सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले, जनसरोकारों से जुड़े और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस सम्राट अशोक भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, उसका निर्माण भी मांझी जी की दूरदृष्टि और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

श्रद्धांजलि सभा में एसडीओ राजकुमार, बीडीओ प्रतिक राज, सीओ रजनी कुमारी,  अमरपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार झा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी प्रशांत कापरी, सब्बू भगत, राहुल कुमार 'छोटू' समेत हजारों की संख्या में  लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने जनार्दन मांझी के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें नमन किया।

ज्ञात हो कि स्व. जनार्दन मांझी एक बार बेलहर और दो बार अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रहे। वर्तमान में उनके पुत्र जयंत राज अमरपुर से विधायक हैं और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट