Bihar Politics - लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना है, बांका में बोले प्रशांत किशोर

Bihar Politics - प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से कहा है कि अब तक लालू नीतीश के लिए आपने वोट दिया है, अब अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए

Bihar Politics - लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं, बल्कि

Banka - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत आज एक दिवसीय दौर पर बांका पहुंचे। बांका पहुंचने पर प्रशांत किशोर का बेलहर बाजार, साहेबगंज चौक, तेतरिया चौक, सुईया बाजार, टोला हटिया पठार चौक, कटोरिया बाजार, भालुआ चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने चांदन बाजार में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने चांदन की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। 

Diarch GO

15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा मिलेगी

प्रशांत किशोर ने चांदन की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।