LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : जीजा के भाई के साथ घूम रही युवती ने अचानक नदी में लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुई जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bihar News : जीजा के भाई के साथ घूम रही युवती ने अचानक नदी म

Banka : बाँका शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक युवती ने रिश्ते में लगने वाले जीजा के भाई के साथ कई घंटे तक घूमने के बाद अचानक चाँदन पुल से छलांग लगा दी। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवती की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के घुटीया गांव निवासी पवन यादव की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। 

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाँका सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि खुशी कुमारी के सिर में गहरी चोट लगी है और हाथ-पैर टूट गए हैं।

घटना की पृष्ठभूमि

खुशी कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रिश्ते के जीजा के भाई रामदास यादव के साथ बाँका आई थी। दोनों पहले ओढ़नी डैम घूमने गए और फिर चाँदन पुल पहुंचे। खुशी के अनुसार, पुल पर पहुंचने के बाद रामदास ने उसे घर जाने के लिए कहा। लेकिन इसी दौरान उसने पुल से कूदने की बात कही और अचानक छलांग लगा दी।वहीं, युवक रामदास यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे दोनों आराम से घूम रहे थे। लेकिन अचानक खुशी घर जाने की जिद करने लगी। पुल पर उतरने के बाद वह अचानक कूद गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उन्हें सदर अस्पताल बुलाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जबकि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने इस तरह का कदम क्यों उठाया।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट