LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में दो अवैध आरा मिलों को वन विभाग की टीम ने किया ध्वस्त, प्रतिबंधित लकड़ी किया बरामद

Bihar News : बांका में अवैध आरा मीलों पर प्रशासन की ओर से बुलडोज़र चलाया गया है. प्रशासन ने दो आरा मीलों को ध्वस्त कर दिया है. वहीं प्रतिबंधित लकड़ी भी बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में दो अवैध आरा मिलों को वन विभाग की टीम
आरा मिलों पर चला बुलडोज़र - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मीलों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को दो अवैध आरा मीलों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कटोरिया रेंजर राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित मुड़ियारी मोड़ पर पांचू यादव एवं कुरावा गांव में मनोज शर्मा द्वारा संचालित मीलों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया।

वन विभाग की टीम ने इन मीलों से आरा मशीन, आरा चक्का, जनरेटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया, साथ ही शीशम के 5 पेड़, एक सागवान पेड़ सहित बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ी भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में कटोरिया एवं चांदन के वनपाल चंदन कुमार, प्रिंस कुमार, स्थानीय पुलिस बल, वनरक्षी रामकृष्ण प्रियदर्शी, राहुल रंजन, रवि रंजन, रामवरण, चंद्रशेखर आजाद, रवि पटेल, बबीता कुमारी व सोनी कुमारी सहित वन विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

कटोरिया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बांका वन प्रमंडल पदाधिकारी शिखर प्रधान को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध आरा मील संचालित हो रहे हैं। डीएफओ के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा गया।

रेंजर ने कहा कि "हरियाली बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अवैध आरा मीलों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना वन विभाग को दें, कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट