LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, इकलौते बेटे की मौत से घर का बुझा चिराग

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, इकलौते बेटे की मौत से घर क
तालाब से बरामद हुआ लापता बच्चे का शव- फोटो : चन्द्रशेखर भगत

Banka : जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालगढ़ गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित एक तालाब से सात वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बंगालगढ़ निवासी परमेश्वर दास के इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। प्रियांशु गुरुवार से ही रहस्यमयी ढंग से लापता था, जिसका शव मिलने के बाद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया है।

गुरुवार से लापता था मासूम प्रियांशु 

जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय प्रियांशु गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रात भर अपने स्तर से गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचे पिता ने जैसे ही अपने इकलौते बेटे की पहचान की, घर में कोहराम मच गया।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ घटनास्थल 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बेलहर के एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद खुद मौके पर पहुँचे। उनके साथ कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

NSIT
Nsmch

हर पहलू पर पुलिस की पैनी नजर 

मासूम का शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस इस मामले को डूबने से हुई दुर्घटना और हत्या, दोनों ही दृष्टिकोणों से देख रही है। एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गांव में शोक की लहर, परिजनों का बुरा हाल 

प्रियांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसके चलते परिजनों की उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। उसकी असामयिक मौत ने पूरे बंगालगढ़ गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रियांशु काफी मिलनसार बच्चा था। स्थानीय प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना और उचित सहयोग दिया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट