Bihar News : बांका में अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, सात वाहनों को किया जब्त, लाखों रूपये का लगाया जुर्माना

Bihar News : बांका में खनन विभाग की टीम द्वारा ने छापेमारी कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 2.75 लाख रुपये का दंड लगाया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, सा
अवैध खनन पर शिकंजा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनन विभाग की ओर से सख्त और लगातार कार्रवाई जारी है। खनन विभाग की विशेष टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन में लिप्त कुल सात वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से बालू माफियाओं और अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन मालिकों व चालकों पर कुल 2.75 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके।

Diarch GO

अवैध बालू के परिवहन पर पूर्ण रूप से प्रभावी रोक लगाने के लिए खनन टीम ने एक अनोखी और कारगर रणनीति अपनाई है। टीम ने अवैध खनन और परिवहन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले संभावित और गुप्त रास्तों को चिन्हित किया। इसके बाद इन चोर रास्तों को बीच से काटकर और अवरुद्ध करके पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन मार्गों के ध्वस्त होने से अवैध बालू ढुलाई के नेटवर्क पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिलेगी।

जिला प्रशासन की इस निरंतर और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में काफी हद तक कमी आने का दावा किया गया है। मामले की समीक्षा करते हुए डीएम ने खनन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बालू माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ इसी तरह नियमित, निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाए। समाहर्ता ने चेतावनी दी है कि इस अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की इस मुस्तैदी से जहां एक ओर सरकारी राजस्व की क्षति रुक रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी खनन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमें अब भी संभावित ठिकानों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि जिले में बालू के अवैध उत्खनन को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। 

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट