LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में खेत देखने जा रहे किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में खेत देखने जा रहे किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में खेत देखने जा रहे किशोर की डूबने से हु
डूबने से किशोर की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत भीखनपुर पंचायत के भलुआर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ी बांध को पार कर खेत देखने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निकेश शर्मा के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार केशव मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खेत की स्थिति देखने के लिए निकला था। इस दौरान वह बड़ी बांध पार कर रहा था, तभी अचानक गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। 

आसपास के लोगों ने शोर मचाया और स्थानीय युवक पुष्कर समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में केशव को तुरंत अमरपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रतन रोशन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट