LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident : बांका में बस की टक्कर से स्कूटी सवार की हुई मौत, शिक्षिका गंभीर रूप से हुई जख्मी....

Bihar Road Accident : बांका में बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गयी. वहीँ शिक्षिका गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बांका में बस की टक्कर से स्कूटी सवार क
सड़क हादसे में शिक्षिका पति की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र के तरपतिया कैफेटेरिया धर्मशाला के पास हुआ।

मृतक की पहचान रविन्द्र मंडल (निवासी: गांधी चौक, चांदन बाजार) के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी हेमंती साह के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। हेमंती साह, प्राथमिक विद्यालय हृदयडीह (दक्षिणी कसवावसीला पंचायत, चांदन प्रखंड) में प्रधानाध्यापिका हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों विद्यालय से घर लौट रहे थे। स्कूटी रविन्द्र मंडल चला रहे थे। 

इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से तेज़ गति से आ रही 'पवन' यात्री बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. बिनोद कुमार ने रविन्द्र मंडल को मृत घोषित कर दिया। हेमंती साह का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही चांदन प्रमुख रवीश कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक विवाहित पुत्री है। पुत्र सूरत में कार्यरत है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दुर्घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट