LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar School News: बिहार में डीएम के आदेश का हो रहा उल्लंघन, कई निजी स्कूल में अब भी चल रही कक्षाएं

Bihar School News:

स्कूल
डीएम के आदेशों का उल्लंघन - फोटो : social media

Bihar School News: बिहार में इन दिनों सर्दी का सितम लगातार जारी है। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी को देखते हुए राज्य के लगभग सभी जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा स्कूलों के संचालन समय में बदलाव तथा छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में बांका जिले के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला कुमार ने 23 दिसंबर को आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया था। 

डीएम के आदेशों का उल्लंघन 

यह आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी किया गया है। हालांकि, जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ निजी विद्यालयों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार कई निजी स्कूलों में अब भी कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय बुलाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

Diarch GO

बच्चों के साथ हो रहा खिलवाड़ 

अभिभावकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड और घने कोहरे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। इसके बावजूद कुछ निजी विद्यालय प्रबंधन प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। इधर, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

कार्रवाई की मांग 

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की गई तो यह एक गलत परंपरा को जन्म देगा और प्रशासनिक आदेशों की गरिमा भी प्रभावित होगी। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन आदेश का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों पर क्या ठोस कदम उठाता है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट