LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बांका पहुंचे प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा-बिहार की जनता जाग चुकी है, बदलाव होकर रहेगा...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बांका पहुंचे प्रशांत किशोर न

BANKA : जनसुराज यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्रशांत किशोर गुरुवार को बांका पहुंचे। उन्होंने अमरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया और जनता से बदलाव के लिए तैयार रहने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा की इस बार जनता को अपने बच्चों के भविष्य को देखकर वोट देना है, जात-पात और झूठे वादों से अब बिहार को नहीं चलाया जा सकता। ”उन्होंने हाल ही में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा, “बीते 20 वर्षों में सरकार को जनता की याद नहीं आई। अब जब चुनाव करीब हैं तो मुफ्त बिजली देने की बात की जा रही है। यह चुनावी छलावा है।”

एडीजी कुंदन कृष्णन के एक हालिया बयान पर भी प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “इस तरह के बयान एक वरिष्ठ अधिकारी की ओछी मानसिकता को दर्शाते हैं। प्रशासन को जनता के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए, न कि राजनीतिक एजेंडे को साधना चाहिए।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि “मोदी जी को बिहार आकर यहां की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। प्रशांत किशोर ने सभी से संवाद करते हुए कहा कि “बदलाव अब टाला नहीं जा सकता। बिहार की जनता जाग चुकी है, अब विकास और सुशासन ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट