LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Banka News: जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर का बड़ा एलान – "सरकार बनी तो एक घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी कानून"

Banka News:प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन शराब बिकना बंद नहीं हुआ है। ...

 प्रशांत किशोर
जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर का बड़ा एलान- फोटो : Reporter

Banka News: जन सुराज यात्रा के तहत  प्रशांत किशोर बांका जिले के सिंचाई भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की राजनीति, शराबबंदी, पलायन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन शराब बिकना बंद नहीं हुआ है। होम डिलीवरी जोरों पर है। ये कानून अब केवल दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने साफ ऐलान किया कि यदि उनकी सरकार बिहार में बनी तो सिर्फ एक घंटे के भीतर इस कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे "जन विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कानून" करार दिया।

बिहार के मजदूरों के पलायन को सबसे बड़ी समस्या मानते हुए किशोर ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी कि बिहार से मजदूरों का पलायन रोका जाए।

उन्होंने वादा किया कि स्थानीय उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं को बिहार में ही काम के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। यह केवल एक राज्य या दल की नहीं, पूरे देश की सुरक्षा का सवाल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर कटाक्ष करते हुए किशोर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सरकारी खर्चे पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं, जिसका जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनता की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान दे, केवल भाषणों और रैलियों से कुछ हासिल नहीं होगा।

प्रशांत किशोर ने अंत में बिहार की जनता से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसी सरकार की जरूरत है जो जमीनी हकीकत समझे और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे।

रिपोर्ट: चंद्रशेखर कुमार भगत