Bihar News: आंगनबाड़ी केंद्र में RJD का सियासी घोटाला, महिलाओं से भरवाए जा रहे राजद के "माई बहन योजना" के फार्म, बवाल के बाद प्रशासन ने मांगा जवाब

Bihar News: बच्चों और महिलाओं के पोषण कार्यक्रम की आड़ में सीधा राजनीतिक खेल खेला जा रहा था।....

Mai Behan Yojana
आंगनबाड़ी केंद्र में सियासी घोटाला- फोटो : reporter

Bihar News: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित कुशमाहा पंचायत से एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7 में बच्चों और महिलाओं के पोषण कार्यक्रम की आड़ में सीधा राजनीतिक खेल खेला जा रहा था। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि केंद्र पर "माई बहन योजना" से जुड़ा फार्म महिलाओं से भरवाया जा रहा है, वो भी सेविका के पति की अगुवाई में। सरकारी केंद्र में एक पार्टी विशेष के योजना का फार्म भरे जाने पर बवाल मच गया है।

न्यूज4नेशन वायरल वीडियो की पुष्ट नहीं करता है लेकिन वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। CDPO सुशीला धान ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सेविका से तीन दिनों में जवाब तलब किया है और चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

वहीं, स्थानीय ग्रामीण प्रवीण कुमार पासवान ने इस पूरे मामले को लेकर आईसीडीएस निदेशालय, पटना को लिखित शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि सेविका गुंजन भारती और उसका पति धनंजय पासवान आंगनबाड़ी केंद्र का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि पोषण कार्यक्रम में भेदभाव और गड़बड़ियां की जा रही हैं और गरीबों को योजना से वंचित किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा गया कि महिलाएं एक कतार में बैठी हैं और उनसे राजद के माई बहन योजना का फार्म भरवाया जा रहा है। साथ ही, मोबाइल नंबर भी लिए जा रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि एक खास राजनीतिक दल के लिए डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

चौंकाने वाली बात यह है कि सेविका का पति खुद को विभागीय अधिकारी से जुड़ा बताकर ग्रामीणों को धमकाता है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है।

आंगनबाड़ी केंद्र पर राजनीतिक गतिविधियों की पुष्टि होते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं के केंद्र का इस तरह इस्तेमाल घोर अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए।अब यह मामला प्रशासनिक जांच के घेरे में है और यदि आरोप साबित होते हैं तो बांका में एक और भ्रष्टाचार की इबारत लिखी जाएगी।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत