LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बांका में बाइक की डिक्की से 50 हज़ार उड़ाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, कोढ़ा गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका में बाइक की डिक्की से 50 हज़ार रूपये गायब करने मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में बाइक की डिक्की से 50 हज़ार उड़ाने के म
कोध गैंग के बदमाश गिरफ्तार - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के शंभूगंज बाजार में दिनदहाड़े हुई डिक्की तोड़ चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹49,500 की राशि बरामद कर ली है। यह राशि कटिहार जिला के कोढा थाना क्षेत्र से बरामद की गई। मामले की जानकारी बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। घटना 10 अप्रैल की है जब शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने यूको बैंक से ₹50,000 की निकासी कर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में रख दिया था। इसके बाद वे शंभूगंज बाजार में स्थित एक होटल में नाश्ता करने गए और मोटरसाइकिल को होटल के पास रोड किनारे खड़ा कर दिया। नाश्ता कर घर लौटने पर उन्होंने पाया कि डिक्की से पैसे गायब थे।पीड़ित द्वारा थाना में दर्ज कराए गए लिखित आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम में शंभूगंज थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

जांच के क्रम में शंभूगंज बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो व्यक्ति मोटरसाइकिल की डिक्की से पैसे निकालते हुए दिखे। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान हर्ष कुमार (पिता- सुशील यादव) एवं सुनील यादव (पिता- शिवकुमार उर्फ शिकवार यादव), दोनों निवासी ग्राम जुराबगंज, थाना कोढा, जिला कटिहार के रूप में की गई।

कोढा गैंग से जुड़ा है आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कोढा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जो विभिन्न जिलों में इस तरह की  घटना को अंजाम देता है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट