LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

Bihar News : बांका में सारिक हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर की कुर्की जब्ती

Bihar News : बांका में सारिक हत्याकांड में फरार अभियुक्तों क

BANKA : बांका के अमरपुर प्रखंड के चर्चित सारिक हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के खिलाफ बांका पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई बांका न्यायालय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, दौना गांव निवासी मु. सारिक की वर्ष 2025 में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दौना गांव निवासी मु. गुलजार के पुत्र मु. उमर को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अमरपुर थाना में कांड संख्या 557/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।

न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस टीम ने गुरुवार को फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य दरवाजा, अंदर का दरवाजा, चौकी, खटिया, चापाकल, पंखा समेत कुल 22 सामान जब्त कर थाना लाया गया। 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इसी दिन तीन स्थानों पर कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया। साथ ही 57 बैलेबल और 8 नॉन-बैलेबल वारंट का निष्पादन किया गया तथा दस फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार भी चस्पाया गया।

कार्रवाई के दौरान दारोगा सतीश कुमार, मुकेश कुमार, स्वीटी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से दौना गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

NSIT
Nsmch

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट