LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : रोहतास की ब्यूटी पार्लर छात्रा शिवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अपहरण के दो महीने बाद बांका के जंगल में मिला शव, वन कर्मी निकला मुख्य आरोपी

Bihar Crime : रोहतास की ब्यूटी पार्लर छात्रा शिवानी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. अपहरण के दो महीने बाद बांका के जंगल से उसका शव पुलिस ने बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : रोहतास की ब्यूटी पार्लर छात्रा शिवानी हत्याकां
युवती का शव बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बिहार में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रोहतास जिला से 20 नवंबर 2025 को अपहृत इंटर की छात्रा एवं ब्यूटी पार्लर कर्मी शिवानी कुमारी का शव बुधवार को  कटोरिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर कोदरातरी जंगल से बरामद किया गया। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के बाद न केवल रोहतास बल्कि बांका  में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र के भटोली गांव निवासी रमेश राय की पुत्री शिवानी कुमारी इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का कार्य भी करती थी। 20 नवंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर 24 नवंबर 2025 को नोखा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें कटोरिया वन विभाग में वनपाल के पद पर कार्यरत प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर शिवानी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कटोरिया के घने जंगल में दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर रोहतास जिले की पुलिस टीम बांका पहुंची। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में महादेवपुर कोदरातरी जंगल में खुदाई कर युवती का शव छत  बिछत अवस्था में बरामद किया गया। शव बरामद होते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट निवासी उमेश यादव, जखोड़ निवासी छोटू कुमार तथा  जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगाय निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उमेश यादव कटोरिया वन विभाग का संवेदक है। 

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

शव बरामदगी के दौरान बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रबिंद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया अंचल पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार तथा थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और हत्या के पीछे की साजिश, कारण तथा अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

शोक और आक्रोश का माहौल

घटना ने दोनों जिलों में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट