LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बांका में सरकटी लाश का सिर पुलिस ने किया बरामद, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, कहा मामले का जल्द होगा खुलासा संभव

Bihar Crime : बांका में कल सरकटी लाश पुलिस ने बरामद किया था. आज सरकटी शव का सिर पुलिस ने बरामद किया है. जिसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में सरकटी लाश का सिर पुलिस ने किया बरामद
शव का सिर बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में युवक बिहारी यादव की नृशंस हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को जहां उसकी सिर कटी लाश गोरगामा बहियार स्थित डांड में मिली थी, वहीं शनिवार को उसका सिर भी घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में  बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि सिर को जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत  कर दिया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ बिपिन बिहारी, अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, टेक्निकल टीम के विजय कुमार, प्रशांत कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने सिर का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के जांच के  लिए बांका भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, बिहारी यादव सोमवार को कोलकाता से घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में वह लापता हो गया। शुक्रवार को उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब सिर की बरामदगी से पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस  नृशंस हत्या का उद्भेदन किए जाने का दावा भी किया गया है। इस हत्याकांड से न केवल केंदुआर गांव, बल्कि पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजन प्रशासन से त्वरित न्याय और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट