LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka News : बांका में डाक पार्सल वाहन से लाखों की विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Banka News : बांका में पुलिस ने डाक पार्सल वाहन से लाखों की शराब पुलिस ने बरामद किया है. वहीँ पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Banka News : बांका में डाक पार्सल वाहन से लाखों की विदेशी शर
शराब बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर–कटोरिया मुख्य मार्ग पर बेहंगा पुल के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक डाक पार्सल टाटा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर रोके गए वाहन की तलाशी लेने पर रॉयल चैलेंज कंपनी की 132 कार्टून और ऑफिसर चॉइस कंपनी की 138 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक कार्टून में 48 बोतल तथा प्रत्येक बोतल में 180 एमएल शराब थी। इस प्रकार कुल 2332.80 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से पुलिस ने वाहन के चालक सुबोध कुमार राय (32 (वर्ष) और पंकज कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी नगरगामा, थाना राघोपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र मोहन प्रसाद ने किया। उनके साथ चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, सअनि चंदधारी कुमार, पीटीसी दिनेश कुमार, गृहरक्षक प्रदीप कुमार झा, सुनील कुमार, मुरलीधर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि जब्त शराब देवघर (झारखंड) से भागलपुर ले जाई जा रही थी। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध शराब तस्करी में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट