LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में भूसी लदे ट्रक से करोड़ों रूपये की विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका में भूसी की आड़ में पुलिस ने शराब तस्करी का खुलासा किया है. पुलिस ने जहाँ करोड़ों रूपये का विदेशी शराब बरामद किया है. वहीँ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में भूसी लदे ट्रक से करोड़ों रूपये की विदे
करोड़ों की शराब बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले की रजौन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव के पास एक भूसी लदे ट्रक की तलाशी ली, जिसमें छिपाकर लाई जा रही करीब आठ हजार बोतल विदेशी शराब को  बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अर्चना कुमारी ने  बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप रजौन थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनगांव के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई जो ऊपर से भूसी से भरा हुआ दिख रहा था, लेकिन भीतर से ट्रक में  भारी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान सिमरनजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष) और रसपाल सिंह उर्फ सोनू (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों थाना समाना सिटी, जिला पटियाला, पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन तस्करों पर पहले से भी रजौन थाना में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।

ट्रक भी जब्त, आगे की जांच जारी

पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क झारखंड, पंजाब और बिहार के अन्य जिलों में फैला हो सकता है।

NSIT
Nsmch

बड़ी कामयाबी मानी जा रही कार्रवाई

इस कार्रवाई को बांका पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब शराब तस्करी की घटनाएं लगातार चुनौती बनी हुई हैं। एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट