LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम, पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका जिले में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश को पुल
लूट की कोशिश नाकाम - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनमली गांव स्थित एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट की कोशिश करने वाले अपराधियों के गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। 

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा कटोरिया थाना में प्राथमिकी संख्या 211/25 दर्ज कराई गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में कटोरिया थाना अध्यक्ष अरविंद राय, इंस्पेक्टर बबलू कुमार, सुइयां थानाध्यक्ष विशाल कुमार और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे। पुलिस टीम ने कटोरिया, बौंसी और बंधुआकुरावा थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव, पिता नरेश यादव, महगुड़ी, थाना- बंधुआकुरवा, संदीप कुमार, पिता किशोरी रजक, गंगटा, थाना- बौंसी, वीरेश कुमार, पिता लखन मंडल, थाना- कटोरिया, सिकंदर यादव, पिता बिंतामनी यादव, झारखंड निवासी और दिलखुश कुमार, पिता रमेश यादव, थाना- कटोरिया शामिल हैछापेमारी दल में राजकिशोर कुमार, एसडीपीओ, बेलहर बबलू कुमार, इंस्पेक्टर, कटोरिया, अरविंद राय, थाना अध्यक्ष, कटोरिया विशाल कुमार, थाना अध्यक्ष, सुइयां तकनीकी शाखा बांका से राजेश कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे। 

पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से लूट की बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया। इससे स्थानीय लोगों में राहत की सांस के साथ ही पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहराई से जांच की जा रही है, इस कांड में और भी जो आरोपी है उसकी छापेमारी की जा रही है।ताकि किसी भी अन्य संलिप्त व्यक्ति को बख्शा न जाए।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट