LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बांका में हथियार के बल पर मछली मार रहे अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ा, दो राइफल और 22 जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar News : बांका में अवैध हथियारों के बल पर मछली मार रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से दो अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में हथियार के बल पर मछली मार रहे अपराधियो
हथियार बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर डैम में अवैध हथियारों के बल पर मछली मार रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान दोनों अपराधी अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है। मंगलवार को बाराहाट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जापुर लवधरिया टोला से सटे डैम क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और हथियार के बल पर मछली मार रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही मिर्जापुर डैम के समीप पहुंची, वहां दो व्यक्ति हथियार लहराते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों अपराधी भागने लगे। पुलिस बल ने उनका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन घने झाड़ियों वाले क्षेत्र और अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए।

झाड़ियों से बरामद हुए हथियार और कारतूस

फरार होने के दौरान अपराधी अपने हथियार झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लोडेड राइफल, जिसमें पांच राउंड गोलियां पहले से भरी हुई थीं, तथा एक देसी छोटा मस्कट बरामद किया। इसके अलावा एक बटुए में बंधे 16 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। कुल मिलाकर पुलिस ने दो हथियार और 22 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

Diarch GO

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि बरामद हथियारों के संबंध में बाराहाट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट