LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : बांका में एनडीए पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा पीएम मोदी ने युवाओं से रोजगार छीनकर दिया ‘रील्स’ का नशा’

Bihar Election 2025 : बांका में एनडीए पर राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. कहा की उन्होंने युवाओं का रोजगार छिनकर रिल्स का नशा दे दिया.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बांका में एनडीए पर जमकर बरसे राहुल गां
बांका में गरजे राहुल गाँधी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़ी भीड़ ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया।अमरपुर प्रखंड के कठेल मैदान स्थित हेलीपैड पर जैसे ही राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उतरा, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। मंच पर पहुंचने पर महागठबंधन के नेताओं ने उन्हें फूलमाला, अंगवस्त्र और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब 30 मिनट तक मंच पर रुककर राहुल गांधी ने भीड़ का अभिवादन किया और भाजपा-जदयू सरकार पर तीखे प्रहार किए।

‘इंस्टाग्राम रील्स 21वीं सदी का नया नशा’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं से रोजगार छीन लिया और उन्हें सोशल मीडिया की लत लगा दी। उन्होंने कहा सस्ते डेटा ने देश के युवाओं  को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देखने का मौका तो दिया, लेकिन रोजगार नहीं  दिया। इंस्टाग्राम रील्स 21वीं सदी की नशा है। जब युवा रील बनाते या देखते हैं, तो पैसा उनके पास नहीं आता, बल्कि अंबानी-अडानी और जियो के पास जाता है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी ने बिहार के युवाओं को “रील्स का नशा” दे दिया है। पहले लोग शराब या ड्रग्स के  नशे में रहते थे, अब इंस्टाग्राम और फेसबुक से रहते हैं। युवा 24 घंटे रील देखने में व्यस्त हैं,” राहुल गांधी ने कहा।

‘मोदी सरकार ने रोजगार चीन को सौंपा’

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का रोजगार चीन के हवाले कर दिया है। मोदी जी आपको यह नहीं बताते कि उन्होंने आपका रोजगार चीन के युवाओं को दे दिया। बिहार का युवा आज पलायन करने को मजबूर है, जबकि बड़े उद्योगपति फ़ायदा उठा रहे हैं,” उन्होंने कहा। राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि इस बार कांग्रेस और महागठबंधन को मौका दें, ताकि युवाओं को रोजगार और सम्मान मिल सके।

‘बिहार में बनेगी नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी’

सभा के अंत में राहुल गांधी ने अपनी ‘गारंटी’ का ऐलान करते हुए कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तो बिहार में नालंदा जैसी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। यह विश्वविद्यालय पहले की तरह ज्ञान का केंद्र बनेगा, जहां जापान, चीन और कोरिया के विद्यार्थी पढ़ने  आएंगे। बिहार ज्ञान और संस्कृति की भूमि है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया है,” उन्होंने कहा।उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर शिक्षा, रोजगार और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बिहार एक बार फिर अपनी गौरवशाली पहचान हासिल कर सके।सभा में कांग्रेस और महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोग मैदान में डटे रहे और राहुल गांधी के भाषण पर बार-बार तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट