LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, कहा पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा की पहलगाम हमले की पकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा की भारत नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा....पढ़िए आगे

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भवन निर्माण मंत्री
बड़ी कीमत चुकाएगा पाकिस्तान - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बुधवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं स्थानीय विधायक जयंत राज अमरपुर शहर स्थित माघी काली मंदिर परिसर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें चुनरी भेंट कर पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक सोनू कनोडिया के द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया

इस मौके पर मंत्री जयंत राज ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई को सरकार की पहले से तय रणनीति बताया। मंत्री ने कहा, “पहले पानी रोका गया, फिर  ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक की गई। अब पाकिस्तान को जितनी कीमत अभी चुकानी पड़ी है, उससे भी बड़ी कीमत आगे चुकानी पड़ेगी। भारत अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर कदम उठाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के समर्थक भारत के अंदर भी छिपे हुए हैं, जिनकी पहचान कर सरकार उन्हें एक-एक कर खत्म करेगी। मंत्री ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर में आए तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। कार्यक्रम में बांका एसडीम अविनाश कुमार ,समाजसेवी प्रशांत कापरी, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह उर्फ पप्पू, सुबु भगत, सोनू कनोडिया, आकाश भगत, भाजपा नेता गौतम मोदी, अनिल दारूका, जयराम यादव, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट