LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : बांका में ऑपरेशन मुस्कान से कई चेहरों पर लौटी खुशी, पुलिस ने 6 लाख से अधिक के लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल

Bihar News : बांका में ऑपरेशन मुस्कान से कई चेहरों पर लौटी ख

BANKA : पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थानों से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपा गया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख 25 हजार बताई जा रही है।

इस विशेष अभियान में डीआईयू प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में सुशील राज, अक्षय कुमार, प्रभात कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने लगातार कई दिनों तक तकनीकी निगरानी और ट्रेसिंग के जरिए बांका जिला सहित बिहार और अन्य राज्यों से दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों को शनिवार को बांका पुलिस कार्यालय परिसर में उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपा गया। अपने खोए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 

Diarch GO

कई लोगों ने पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बांका पुलिस ने आमजन के बीच भरोसे का माहौल बनाया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य आम जनता की सहायता करना और उनके खोए हुए सामान को वापस दिलाना है। बांका पुलिस तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिक सहायता को भी प्राथमिकता दे रही है।”

डीआईयू टीम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ताकि जिले में चोरी या गुम मोबाइलों की अधिक से अधिक बरामदगी हो सके। इस पहल ने न केवल कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को भी मजबूत किया है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट