LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस को दे रहा था चकमा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Bihar News: लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद परवेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस को दे रहा था चकम
मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का भंडाफोड़- फोटो : reporter

Bihar News: लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद परवेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के लोग लगातार चोरी से परेशान थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देशन में एसडीपीओ बांका के नेतृत्व में तकनीकी सेल एवं अमरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में अमरपुर थाना कांड संख्या 688/25 में चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ मोहम्मद परवेज अंसारी को पकड़ लिया गया।

Diarch GO

पुलिस पूछताछ में अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमरपुर थाना कांड संख्या 687/25 में चोरी की गई मोटरसाइकिल और कांड संख्या 678/25 में चोरी की गई मालवाहक पिकअप वाहन की चोरी भी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा सतीश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, पंकज कुमार मांझी और पुरुषोत्तम कुमार झा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल थे। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और जनता को अपने क्षेत्र में निश्चिंत होकर रहने का वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत