LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : दो बच्चों की मां को भांजे से हुआ इश्क, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar News : दो बच्चों की माँ को अपने ही भांजे से इश्क हो गया. जिसके बाद घर से भागकर उसने मंदिर में शादी रचा लिया. पीड़ित पति अब न्याय की गुहार लगा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : दो बच्चों की मां को भांजे से हुआ इश्क, घर से भा
महिला ने की भांजे से शादी - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां ने अपने ही भांजे के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इस प्रेम कहानी ने न केवल रिश्तों की मर्यादा को तोड़ा बल्कि एक सामान्य परिवार को भी बिखेर कर रख दिया। पीड़ित पति शिवम कुमार, जो रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वर्ष 2014 में उनका विवाह अमरपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर निवासी भागीरथ साह की पुत्री पुनम कुमारी के साथ हुआ था। विवाह के बाद दंपत्ति को दो पुत्र – आकाश कुमार (10 वर्ष) और ऋषि कुमार (8 वर्ष) – हुए। प्रारंभिक वर्षों में उनका दांपत्य जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था। शिवम कुमार ने बताया कि कुछ समय बाद उनके घर पुनम कुमारी के दूर के रिश्तेदार लगने वाले गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भूरिया दियारा गांव निवासी अंकित कुमार का आना-जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे पुनम और अंकित के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं। बीते दो दिन पहले पुनम, दोनों बच्चों के साथ अचानक घर से गायब हो गई।

पति को भेजा फोटो

शिवम कुमार ने बताया कि उन्होंने पत्नी और बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सोमवार की देर रात पुनम ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक चौंकाने वाला फोटो भेजा, जिसमें वह अंकित के साथ मंदिर में शादी करती नजर आ रही थी। इसके साथ ही फोन पर सूचना भी दी कि उसने अंकित कुमार के साथ विवाह कर लिया है। पति के मुताबिक यह विवाह पूरी तरह से पारिवारिक मर्यादाओं और सामाजिक नियमों के विरुद्ध है, क्योंकि अंकित रिश्ते में उसका भांजा लगता है। उन्होंने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और दोनों बच्चों की बरामदगी की मांग की है।

थाने में दी गई शिकायत में पति ने लगाए गंभीर आरोप

शिवम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पुनम कुमारी ने अपने प्रेमी अंकित कुमार के साथ मिलकर एक पूर्व नियोजित योजना के तहत घर छोड़ा है और बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। उसने यह भी आशंका जताई है कि बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं हो रही होगी।

पुलिस कर रही जांच

अमरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों बच्चों को सकुशल वापस लाने की कोशिश की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सामाजिक चर्चाओं का विषय बना मामला

इस अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग और विवाह की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग आश्चर्य में हैं कि एक महिला, जो दो बच्चों की मां है, वह अपने भांजे के साथ शादी कर सकती है। यह मामला अब पंचायत और समाज के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट