LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime - Bjp का झंडा जलाने और अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, भाजपा नेताओं ने थाने में दी लिखित शिकायत

Bihar Crime - असमाजिक तत्वों द्वारा बीजेपी का झंडा जलाने का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

Bihar Crime - Bjp का झंडा जलाने और अभद्र टिप्पणी का वीडियो व
असमाजिक तत्वों ने जलाया बीजेपी का झंडा- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

Banka बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी  के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और पार्टी का झंडा जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सैनचक पंचायत के पचरुखी  के दो युवकों सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय को गाली देते हुए कमल फूल  वाले भाजपा के झंडे को 14 अगस्त की रात गाली-गलौज करते हुए जलाया गया इस घटना से क्षेत्र की सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।  हालांकि news4nation इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है

घटना को लेकर धोरैया प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार भगत ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

धनकुंड   थाना अध्यक्ष ने कहा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है।भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार भगत ने कहा सैनचक पंचायत में भाजपा पंचायत कार्यशाला और तिरंगा यात्रा का आयोजन को बाधित करने की नीयत से उपद्रवियों द्वारा हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के झंडे को जलाया गया । इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उबाल है।

NSIT
Nsmch

बांका धोरैया से प्रदीप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट