LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : बांका में मंत्री अशोक चौधरी ने चलाया जन संपर्क अभियान, तेजस्वी पर कसा तंज, कहा-अगले चरण में कर देंगे चाँद तारे बाँटने का वादा

Bihar Election 2025 : बांका में मन्त्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. कहा की अगले चरण के चुनाव में चाँद तारे बांटने का भी ऐलान कर देंगे.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बांका में मंत्री अशोक चौधरी ने चलाया ज
तेजस्वी पर निशाना - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के अमरपुर विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया और एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी जयंत राज कुशवाहा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान चौधरी सबसे पहले बैजुडीह पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उनके साथ जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, राजीव रंजन पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चौधरी ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार सौभाग्यशाली है, जिसे बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों को साकार करने वाला एक विचारवान, प्रतिबद्ध और दूरदर्शी नेतृत्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्राप्त हुआ है।”उन्होंने कहा कि “जब विधानसभा चुनाव हो रहा है, तब हमारा दायित्व है कि हम उस नेतृत्व को और सशक्त बनाएं जिसने विकास की नीतियों और योजनाओं से बिहार को नई पहचान दी है।

”मंत्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में समावेशी बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने समाज के वंचित, महादलित, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को न केवल बनाया, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। ग्रामीण कार्य मंत्री ने अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के डुमरामा नगर पंचायत, खेमीचक, फतेहपुर, मैनमा और अन्य स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में कहा कि “विकास और सुशासन के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने के लिए एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाना अत्यंत आवश्यक है। 

विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव का ‘हर घर नौकरी’ वाला नारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। वे जानते हैं कि बिहार की जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है, इसलिए अब वे झूठे और अव्यावहारिक वादों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, पहले चरण में वे हर घर नौकरी की बात कर रहे हैं, अगले चरण तक शायद हर घर में चाँद-तारे बाँटने का वादा भी कर दें! चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब सपनों के सौदागरों से नहीं, बल्कि स्थिरता, सुशासन और विकास की राजनीति से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि मतदाता विकास को चुनें, भ्रम को नहीं।सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मंच से लगातार “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “जयंत राज को जिताओ, बिहार को आगे बढ़ाओ” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी उत्साह में सराबोर हो उठा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट