LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: स्वान दस्ता और अमरपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा

बांका जिले के स्वान दस्ता और अमरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जनरल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के इस काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है...

गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: स्वान दस्ता और अमरपुर
गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार- फोटो : चन्द्रशेखर भगत

Banka : जिले में नशे के अवैध कारोबार और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। बांका के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के विशेष निर्देश पर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। स्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) और अमरपुर थाना पुलिस की एक संयुक्त विशेष टीम ने अमरपुर बस स्टैंड चौक के समीप स्थित एक रिहाइशी मकान में अचानक योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान टीम ने मकान से करीब एक किलो अवैध गांजा बरामद किया और मौके से मुख्य तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया।


जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का काला धंधा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरपुर नगर क्षेत्र के रहने वाले महेश भगत के रूप में की गई है। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अमरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीसीओ सुबोध कुमार के संयुक्त नेतृत्व में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया। तस्कर महेश भगत बस स्टैंड चौक पर एक जनरल स्टोर चलाता था। पुलिस की टीम ने जब इस जनरल स्टोर और उसके ठीक पीछे बने गुप्त रिहाइशी मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली, तो वहां छुपाकर रखा गया करीब एक किलो गांजा बरामद हुआ।


डॉग स्क्वॉड की मदद से छुपाया गया गांजा हुआ बरामद

इस पूरी छापेमारी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भागलपुर/बांका से आई विशेष स्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) की टीम को शामिल किया गया था। तस्कर ने गांजे की खेप को बेहद शातिराना तरीके से घर के भीतर छुपा रखा था, जिसे सामान्य तौर पर ढूंढ पाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल था। लेकिन डॉग हैंडलर अरुण कुमार के नेतृत्व में खोजी कुत्ते (स्निफर डॉग) ने मकान के भीतर सूंघते हुए सीधे उस जगह को चिन्हित कर दिया जहां गांजा छुपाया गया था। इसके बाद पुलिस ने पैकेट को बरामद कर वजन कराया, जो करीब एक किलोग्राम निकला।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, तस्करों में मचा हड़कंप

अमरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बरामद किए गए अवैध गांजे को विधिवत जब्त कर लिया गया है और आरोपी महेश भगत को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अमरपुर बस स्टैंड और आसपास के बाजार क्षेत्र में स्थित अन्य संदिग्ध दुकानदारों और नशे के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।


नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की चौकसी रहेगी जारी

NSIT
Nsmch

बांका जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले इन अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस सफल छापेमारी अभियान में दारोगा मुकेश कुमार, दारोगा सदन कुमार, डॉग हैंडलर अरुण कुमार, सहायक हैंडलर शैलेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में बिहार पुलिस के जवान और कमांडो शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसके मुख्य सप्लायर कौन-कौन हैं।

चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट