LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

ट्यूशन टीचर ने छात्रा से रचाया ब्याह, अब दहेज के लिए पति और देवर ने विवाहिता का गला दबाकर घर से खदेड़ा

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत सामने आया है। ट्यूशन टीचर ने पहले छात्रा से प्रेम विवाह किया, फिर दहेज के लिए पति और देवर ने उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ट्यूशन टीचर ने छात्रा से रचाया ब्याह, अब दहेज के लिए पति और

Banka : अमरपुर थाना क्षेत्र के तारड़ीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान पनपा प्रेम अब प्रताड़ना का रूप ले चुका है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। 

ट्यूशन से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पीड़िता शबनम कुमारी ने बताया कि वर्ष 2023 में गांव के ही रितेश कुमार उर्फ सोनू उन्हें ट्यूशन पढ़ाने आते थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ और रितेश उन्हें भगाकर हरियाणा ले गया, जहां उन्होंने शादी कर ली। शादी के 15 दिन बाद वे वापस गांव आए। करीब एक महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन जल्द ही दहेज के दानव ने इस रिश्ते में दरार डाल दी। 

पैर टूटने और बेटी के जन्म पर भी नहीं पसीजा दिल

विवाद बढ़ने पर गर्भवती शबनम मायके चली गईं, जहां पैर फिसलने से उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इस कठिन समय में उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष ने एक साल तक उनकी सुध नहीं ली। शबनम के पिता द्वारा ससुराल वालों को करीब ₹2 लाख दिए गए, फिर भी उनकी दहेज की भूख शांत नहीं हुई। 

दूध गर्म करने के दौरान जानलेवा हमला

सोमवार को जब शबनम ट्यूशन पढ़ाकर लौटीं और रसोई में दूध गर्म करने गईं, तो देवर संतोष कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति रितेश और देवर ने मिलकर उनका गला दबाया और बेरहमी से पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने अपने जख्म दिखाते हुए अमरपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - चंद्रशेखर भगत