LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बांका में शराब माफियाओं का तांडव: उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

बांका में शराब माफियाओं का तांडव: उत्पाद विभाग की टीम पर हमल
उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार के बांका जिले में  में शराब माफियाओं के हौसले बांका में एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए जब कोझी गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई विश्वजीत कुमार और होमगार्ड जवान दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कोझी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम विभाग की एक टीम मौके पर छापेमारी के लिए पहुंची। तभी शराब माफियाओं ने अचानक लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला बोल दिया।

Diarch GO

हमले में एएसआई विश्वजीत कुमार और जवान दशरथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिला उत्पाद अधीक्षक रवींद्र कुमार स्वयं रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि टीम को शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था। इसी दौरान  शराब माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया। दो कर्मी घायल हुए हैं। दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कोझी गांव और आसपास के इलाकों में कड़ी तलाशी अभियान शुरू कर दी है। ग्रामीणों में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट